Pages

INDIAN TIME

YOU ARE VISITOR NO.

website counters

24 February 2013

AN INSPIRATIONAL POETRY BY RAJ_THE_HACKER


THIS  POETRY IS REALLY TOUCHED MY SOUL. AND I FOLLOWED EVERY STEPS OF THIS. NOW BY BLESSINGS OF "SAI BABA
I'M KNOWN TO ALL.
THANKS DEAR FRIENDS.


लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती|
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती|
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है|
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है|
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है|
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना अखरता है|
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती|
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है|
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है|
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में|
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में|
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती|
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती|
असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो|
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो|
जब तक सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम|
संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम|
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती|
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती|


 THANKS
RAJ_THE_HACKER
8270859989

No comments:

Post a Comment

Give your Comments 2 me:
I would be in ur Support...

---Thanks ---
Raj_The_Hacker
8270859989

Raj_The_Hacker

Raj_The_Hacker
This is my Image

Popular Posts by RAJ